मैं तुझसे अनजान हूँ
तू मुझसे अनजान है
ये कैसा हिंदुस्तान है
ये कैसा हिंदुस्तान है
ना दिखते कबीर अब
ना दिखते रसखान है
कंस दुर्योधन आ चुके
कहाँ मेरा घनश्याम है
शोर मचा आज यहाँ
ना मुरली की तान है
ये कैसा हिंदुस्तान है
ये कैसा हिंदुस्तान है
अत्याचारी राज करे
मरता बस किसान है
सीमा पर भूखा पड़ा
मेरे देश का जवान है
गायों के नाम पे देखो
अब मर रहा इंसान है
ये कैसा हिंदुस्तान है
ये कैसा हिंदुस्तान है
राष्ट्रवाद का डंडा लेकर
वो फाड़ते संविधान है
नफरत की लड़ाई में
बस भारत बदनाम है
शंख भी खामोश हुए
बंद हुई अब अज़ान है
ये कैसा हिंदुस्तान है
ये कैसा हिंदुस्तान है
नेताओं के चक्कर में
छोड़ी गीता कुरान है
जितने झूठे चेहरे हैं
उनके नए भगवान हैं
कोई भी नहीं बोलता
ये मेरा देश महान है
ये कैसा हिंदुस्तान है
ये कैसा हिंदुस्तान है
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें