चल सजना वे हम वतना वे
अपने घर में चाँद है निकला
परदेस में सूना आसमान रे
चल सजना वे हम वतना वे
बचपन के वो खेल खिलौने
याद आने पर लगते हैं रोने
माँ के हाथ की वो इक रोटी
शिकायत करती बहन छोटी
मिट्टी के जो घर थे बनाये
आज वो फिर से हमें बुलाये
गुड्डे गुड़ियों की ज़िन्दगानी
कितनी लगती थी वो सुहानी
दादी फिर से सुनाए कहानी
एक था राजा एक थी रानी
सपनों से सजाया जहान रे
चल सजना वे हम वतना वे
अपने घर में चाँद है निकला
परदेस में सूना आसमान रे
सावन के झूले याद हैं आये
गंगा किनारे फिर से बुलाएँ
मंदिर मस्जिद और गुरूद्वारे
जाकर ईद दिवाली मनाएं
राह तके है अब माँ बेचारी
बाबा को भी घेरे है बीमारी
घर की दीवारें भी टूट रहीं हैं
कब आओगे अब पूछ रही हैं
अपनों से जो हम दूर हुए थे
जाने क्यों यूँ मजबूर हुए थे
चलो अब यारों देस महान रे
चल सजना वे हम वतना वे
अपने घर में चाँद है निकला
परदेस में सूना आसमान रे
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें