बुधवार, 2 मार्च 2016

तुम ना हो तो

तुम ना हो तो अब दिल मेरा ये लगता ही नहीं

तुम जो हो तो मुझे कुछ और दिखता ही नहीं

हाल मेरा कुछ है ऐसा कि मैं दीवाना हो गया

सारी दुनिया से अब दिल ये मेरा बेगाना हो गया

दुनिया चाहे अब कुछ भी कह ले

दुनिया चाहे अब कुछ भी कर ले

उनके कहने से मुझे कोई फ़र्क पड़ता ही नहीं

तुम ना हो तो अब दिल मेरा ये लगता ही नहीं

ज़िंदगी और कुछ नहीं बस तुम्हारा नाम है

तुम्हारी राहें ताकते रहना अब मेरा काम है

धड़कन रूठे उसका मुझको गम नहीं

साँस छूटे उसका मुझको गम नहीं

बिना तुम्हारे मैं एक लम्हा भी जी सकता ही नही

तुम ना हो तो अब दिल मेरा ये लगता ही नहीं

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें