बावरे नैना उनको खोजें
जिनको हमरी खबर नही है
हमरी मुहब्बत उनके लिए है
जिनपर हमरा असर नही है
हमरे साजन बड़े बेईमान हुए
वो हमरे दिल की जान हुए
हमरे साजन बड़े बेईमान हुए
आवत जावत ताकते रहते
अपनी नज़रिया बाँटते रहते
हाल वो हमरा पूछें कभी ना
वो हमें चाहे बोलें कभी ना
उनके लम्हे उनके नगमे
उनके किस्से उनके सपने
वो हमरे दिल की जान हुए
हमरे साजन बड़े बेईमान हुए
वो हमरे दिल की जान हुए
हमरे साजन बड़े बेईमान हुए
नगरी नगरी घूमें साजन
मैं तो चाहूं उनकी बिछावन
उनके लिए मैं हो गयी जोगन
कब आएँगे वो मेरे मोहन
मैं उनके दरसन की प्यासी
उनके बिन मैं हो गयी आधी
वो हमरे दिल की जान हुए
हमरे साजन बड़े बेईमान हुए
रटन लगी है अब साजन की
सारी दुनिया को भुलावै
प्रेम रंग है इतना गहरा
जो लगे सो निकल ना पावै
हमरे साजन हैं खिवैया
मझधार मे पार लगावै
वो हमरे दिल की जान हुए
हमरे साजन बड़े बेईमान हुए
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें