बुधवार, 2 मार्च 2016

अच्छा लगता है

कभी खामोश रहना अच्छा लगता है

कभी कुछ भी कहना अच्छा लगता है

कभी अच्छा लगता है तेरी याद मे हसना

कभी तन्हाई में रोना अच्छा लगता है

कभी कोई अहसास मुझे जब तेरा सताता है

ये दिल चुपके से तेरी यादों मे खो जाता है

कभी कोई आहट तुझे मेरे करीब लाती है

कभी याद करके तुझे ये आँख भर आती है

तेरे पहलू में सर रखकर सोना अच्छा लगता है

दुनिया भुलाना और तुझमें खोना अच्छा लगता है

तेरे साथ रोज़ सपने बनाना अच्छा लगता है

तेरे साथ मुझे ज़िंदगी बिताना अच्छा लगता है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें