बुधवार, 2 मार्च 2016

लड़की चाँद जैसी

वो लड़की चाँद जैसी है

मेरे दिल में जो रहती है

उसे बस देखता हूँ मैं

उसी को पूजता हूँ मैं

वो मेरा दिल मेरी धड़कन
वो मेरी रूह मेरा जीवन
जुदा उससे जो हो जाऊँ
बिना उसके ना जी पाऊँ
हसीन जज़्बात जैसी है
मेरे दिल में जो रहती है
वो लड़की चाँद जैसी है
मेरे दिल में जो रहती है

मिली जबसे है वो मुझको
मैं बस मुस्काता रहता हूँ
उसकी हर अदा में मैं
खुदा को पाता रहता हूँ
हर ख्वाहिश में उसे चाहा
दुआओं में बस उसे माँगा
ज़िंदगी की वो राहत है
मस्त बरसात जैसी है
मेरे दिल में जो रहती है
वो लड़की चाँद जैसी है
मेरे दिल में जो रहती है

वो पगली इक पवन सी है
कोई भोली ग़ज़ल सी है
वो चंचल है ख्यालों सी
वो खूबसूरत है ख्वाबों सी
वो परियों की कोई रानी है
कोई दिलकश कहानी है
समंदर सी वो है शरमाती
मीठी मुलाक़ात जैसी है
मेरे दिल में जो रहती है

वो लड़की चाँद जैसी है
मेरे दिल में जो रहती है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें