तूने साथ देकर मेरी साँसों को थाम लिया
जीना आ गया मुझे जब भी तेरा नाम लिया
वो रंजोगम के बादल भी अब दूर हो गये
जब से आई है तू दिल में हम मगरूर हो गये
मुस्कुरा कर तूने अब मुझको आराम दिया
जीना आ गया मुझे जब भी तेरा नाम लिया
तन्हाई मेरे दिल की अब ना जाने कहाँ खो गयी
मुहब्बत भरी तेरी अँखियां मेरा जहाँ हो गयी
कुछ इस तरह से मुहब्बत ने अपना मुकाम किया
जीना आ गया मुझे जब भी तेरा नाम लिया
शोखियां तेरी मुहब्बत की अब से मेरी अदा है
मेरी रूह बनकर अब कहाँ तू मुझसे जुदा है
तू है मेरी जान तुझे मैंने ज़िंदगी मान लिया
जीना आ गया मुझे जब भी तेरा नाम लिया
तूने साथ देकर मेरी साँसों को थाम लिया
जीना आ गया मुझे जब भी तेरा नाम लिया
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें